उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में अपने घर की छत से महिला उतर रही थी तभी सीढ़ियो पर उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के पिलखिनी गाँव निवासी राम सागर की 50 वर्षीय पत्नी कमलेश कुमारी अपने घर की छत पर किसी काम से गई थी। जब वह छत से नीचे उतरने लगी तभी सीढ़ियो पर उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। हादशे कि जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया आराम न मिलने पर बेहतर इलाज के लिए अपने प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share