उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में लोधियाना से खागा रेलवे स्टेशन के लिए सफर कर रही गर्भवती महिला को अचानक प्रशव पीड़ा शुरू हो गई और बिन्दकी रोड रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचते-पहुंचते प्रशव पीड़ा बढ़ गई और महिला ने एक सुन्दर सी कन्या को जन्म दिया। जिसकी जानकारी रेलवे कर्मचारियों को हुई तो फोन कर सरकारी एम्बुलेन्स को सूचना दिया। सूचना मिलते ही फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस पहुंची और अपनी सूझबूझ एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जच्चा-बच्चा को आवश्यक सहायता प्रदान किया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के बुधवन गाँव निवासी संदीप अपनी 20 वर्षीय पत्नी निशा देवी और परिवार के अन्य साथियों सहित लुधियाना में रह कर काम करता है। लुधियाना से अपनी गर्भवती पत्नी और माता-पिता के साथ घर लौटने के लिए ट्रेन में सफर कर रहा था। तभी रास्ते उसकी पत्नी को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। दर्द लगातार बढ़ने के कारण उसको चलती ट्रेन में ही प्रसव हो गया। जिसकी सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी दिनेश सिंह और पायलेट उदय भान ने तत्काल जिम्मेदारी संभाली और महिला को आवश्यक प्राथमिक सहायता प्रदान कर उसको सुरक्षित महिला जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर इलाज व देखभाल कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share