उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 03 आरोपियो को गिरफ्तार कर चोरी का गैस सिलेंडर व ₹2,000/- नगद किया बरामद। वादी द्वारा थाना खागा पर तहरीरी सूचना दी गई कि पूर्वी बाईपास, राजपूत नगर (आजाद नगर), खागा स्थित उनके मकान के प्रथम तल पर बने दोनों फ्लैटों में अज्ञात चोरों द्वारा ताले तोड़कर एक फ्लैट से दीवार में लगा एसी, गैस सिलेंडर, कीमती बर्तन एवं अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया गया तथा दूसरे फ्लैट में भी चोरी की घटना कारित की गई। प्राप्त तहरीरी सूचना के आधार पर थाना खागा पर मु0अ0सं0 0490/2026 धारा 331(4)/305 (ए) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खागा के कुशल नेतृत्व में थाना खागा पुलिस द्वारा आज दिनांक 03.11.2026 को उपरोक्त अभियोग की विवेचनामत्क कार्यवाई के दौरान प्रकाश में आये खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के पुरानी जी०टी० रोड सब्जी मण्डी मोहल्ला निवासी शिव प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र विजय कुमार कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के नई बाजार मोहल्ला निवासी सुरेश सिंह पटेल का 25 वर्षीय पुत्र अजय सिंह पटेल और किसनपुर थानां क्षेत्र के रैतान मोहल्ला निवासी अशोक सिंह का 18 वर्षीय पुत्र शिवम सिंह को गिरफ्तार किए गया। उनके कब्जे से चोरी के एक अदद छोटा गैस सिलेण्डर व 2000/- रूपये नगद बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना खागा पर पंजीकृत मुकदमें में धारा 317 (2) बीएनएस की बढोत्तरी की गई तथा गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पूछताछ में बताया गया कि वे लोग बन्द पड़े मकानों की रेकी कर मौका पाकर दिन में ही चोरी करते हैं तथा चोरी किए गए सामान को अलग-अलग कबाड़ियों को बेच देते हैं। राजपूत नगर स्थित तीन मंजिला मकान में उनके द्वारा मिलकर चोरी की गई थी तथा मकान से एसी का कम्प्रेसर एवं तांबे के अन्य पार्ट्स खोलकर विजय कबाड़ी को ₹3,500/- में बेचे थे, जिसमें ₹2,000/- प्राप्त हो चुके थे तथा ₹1,500/- शेष थे, जिन्हें लेने आज आए थे। उनके द्वारा बताया गया कि नाबालिग लड़को से मकानों की रेकी एवं चोरी के दौरान आसपास निगरानी कराते थे, ताकि किसी व्यक्ति के आने पर वे तत्काल सूचना दे सकें तथा चोरी के बाद उन्हें खाने-पीने की चीजें देकर पार्टी कराते थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

