उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसुम्भी में मंगलवार की शाम खर-पतवार साफ करते समय युवक तालाब में डूब गया। जिसका शव बुधवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने तालाब से बरामद किया है। जानकारी के अनुसार कुसुम्भी गांव निवासी सुखराज का 45 वर्षीय पुत्र राजेश मंगलवार की शाम गांव के समीप तालाब के पास खरपतवार साफ कर रहा था, तभी अचानक पैर फिसल जाने से पानी में गिर जाने से डूब गया। उधर काफी देर बीत जाने पर जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोज-बीन की लेकिन कोई सुराग न लगा। आज सुबह तालाब में उसका शव उतराता दिखाई दिया तो गांव वालों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिस पर रोते-बिखलते घरवाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्तम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

