उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर गांव के समीप बुधवार की रात को ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने से उसमे बैठा मजदूर अनुज पासवान उम्र लगभग 27 वर्ष पुत्र राम भरोसे पासवान निवासी ग्राम खाड़े देवर कोतवाली बिंदकी ट्रैक्टर से गिरकर ट्राली के पहिए के नीचे आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि जीवित रहने की आशा पर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार तथा गुरुवार की मध्य रात करीब 1 बजे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक अनुज पासवान मजदूरी का काम करता था वह कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी बड़कू बाजपेई के ट्रैक्टर में बैठकर अपने साथियों के साथ जोनिहा की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के शहबाजपुर गांव के समीप ट्रैक्टर एक बोलेरो गाड़ी से टकरा गया। बोलोरो गाड़ी एक साइड में क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके डर के कारण ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को भगाकर जोनिहा चौराहे होते हुए हसनापुर गांव की ओर भागने लगा। पीछे से बोलेरो चालक ट्रैक्टर का पीछा कर रहा था। हसनापुर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने से ट्रैक्टर पर बैठा अनुज पासवान नीचे गिरकर ट्राली के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। जीवित रहने की आशा पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक अनुज पासवान मजदूरी का काम करता था। वह तीन भाई थे जिम सबसे बड़ा महेश उसके बाद विपिन तथा सबसे छोटा मृतक अनुज पासवान था। मृतक की चार बहने हैं। जानकारी मिलने पर मां ननकी देवी तथा अन्य परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

