उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोर के सामने हुए भीषण सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब दोनों बाइक सवार युवकों की जान चली गई है। हादसे के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार बहरा कोल्ड स्टोर के सामने पिकअप व बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी। बाइक पर दावतपुर निवासी राजा व मोनू पुत्र खलील अहमद सवार थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि राजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मोनू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगांव भिजवाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार की व्यवस्था की गई, लेकिन जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए मोनू ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक ही सड़क दुर्घटना में दो परिवारों के चिराग बुझ गए। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाई शुरू की है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
