उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां विकासखंड के बनियन खेड़ा गांव निवासी राम आसरे राजपूत के खेत में मंगलवार को समय लगभग 1:30 बजे बर्फ का एक गोला जो लगभग 25 से 30 किलो वजन का था जिससे भयानक सायं सायं की आवाज करते हुए राम आसरे राजपूत के खेत में जा गिरा जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ गोले को देखने के लिए जुट और लगभग छह इंच गहरा गड्ढा हो गया और बर्फ जैसा प्रतीत हो रहा। गोला बिखर कर कई भागों में टूट कर बिखर गया जिसको छूने पर ठंडक का एहसास हो रहा था राम आसरे के खेत में बर्फीला गोला गिरा। वही आवाज इतनी भयानक थी कि पूरे गांव के ग्रामीण आकाश की ओर देखते हुए गोला गिरने के स्थान पर पहुंच गए। ग्रामीणों में जिसको लेकर भय व्याप्त हो गया और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। अचानक गिरे बर्फीले गोले से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। राम कुमारी पत्नी राम आसरे ने बताया कि काफी तेजी आवाज के साथ बर्फीला गोला गिरा जिसकी आवाज सुनकर आई देखा तो बर्फ का गोला कई टुकड़ों में बिखरा पड़ा हुआ था जो चिपचिपा था और साथ ही दो टुकड़ों को आपस में मिलाने में एक दूसरे में चिपक जाते थे । बनियन खेड़ा पूर्व प्रधान रविंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि बर्फीले गोले के गिरने से कोई भी जानहानि नहीं हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share