उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के धमना खेड़ा गांव में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दिया। जिसकी जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के धमना खेड़ा गांव निवासी केशन लाल के 25 वर्षीय पुत्र अजय कुमार ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Total Views:
0
