उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली के समीप अंडर पास रेलवे लाइन पार करते समय युवक की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंचे समाज सेवी ने शव को पोस्टमार्टम हेतु पहुंचाया। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के डूडा कालोनी निवासी लल्लूराव का 21 वर्षीय पुत्र अमित दो दिन पूर्व अपने मित्र के यहां जा रहा था। अंदौली के समीप अंडरपास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share