उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की धाता नगर पंचायत धाता स्थित सूर्य कुण्ड पक्का तालाब में आयोजित होने वाले जय श्री नव दुर्गा पूजा एवं श्रीरामलीला कमेटी के ऐतिहासिक मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान अनन्त सिंह ने की। इसमें मेले को भव्य एवं आकर्षक बनाने के साथ-साथ व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मेले के दौरान बिजली, पानी, दुकानों के आवंटन तथा झूले लगाने के लिए व्यवस्थित स्थान निर्धारित करने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श किया गया। कमेटी के सदस्यों ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी करने पर जोर दिया। कमेटी के अनुसार मेला 20 नवंबर 2026 से शुरू होकर 29 नवंबर 2026 तक चलेगा। मेले का मुख्य आकर्षण 27 नवंबर को आयोजित होने वाला रावण वध होगा। इस दिन भगवान श्रीराम अपनी सेना के साथ सूर्य कुण्ड पक्का तालाब के बीच पानी में रथ तैराकर रावण का वध करेंगे। पानी के बीच रथ पर सवार होकर होने वाला यह अद्भुत आयोजन मेले में विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसे देखने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। बैठक में चन्दन सिंह, अल्प नारायण सिंह, मार्कण्डेय सिंह, मुकेश सिंह, मो० कलीम, भानू प्रताप केसरवानी, कृष्ण कुमार शास्त्री सहित मेला कमेटी के कई सदस्य उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share