उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बेरूईहार गाँव मे युवक ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बेरूईहार निवासी स्व0 दीनदयाल का 30 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार उर्फ लवकुश ने सोमवार की शाम मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब नीरज को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
