उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर उधन्नापुर गांव की मोड़ के समीप बाइक और सीएनजी ऑटो की भिड़न्त हो गई। जिसमें सीएनजी ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार अमेठी जनपद के गौरीगंज थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी अब्दुल सत्तार का 36 वर्षीय पुत्र पीर बख्श ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वह अपना ट्रक लेकर फतेहपुर जनपद आया था तभी वह ट्रक को हुसैनगंज थानां क्षेत्र के सात मील के समीप खड़ा कर शहर आया और खाना खाकर सीएनजी ऑटो पर सवार होकर ट्रक के पास वापस लौट रहा था। तभी अचानक सामने से आए बाइक सवार से ऑटो की भिड़न्त हो गई। जिससे ऑटो पर सवार पीर बॉक्स और ऑटो पर सवार असोथर थाना क्षेत्र के विद्यातीपुर गांव निवासी स्वर्गीय कृष्ण पाल का 60 वर्षीय पुत्र राम आशरे उसकी 25 वर्षीय बहू सुमन देवी पत्नी रामपाल और हथगांम थाना क्षेत्र के हासिमपुर कैथौला गांव निवासी विमल सिंह की 35 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी सभी घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी रोहित कुमार और पायलेट बिपिन कुमार ने गंभीर रूप से घायल पीर बॉक्स और उर्मिला देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया तो वही राम आशरे और उसकी बहू सुमन को प्राइवेट ऑटो से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share