उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर दौलतपुर गांव में पारिवारिक कलह के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहमत दौलतपुर गांव निवासी जवाहिर की 50 वर्षीय पत्नी सुमन देवी ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरन्त परिजन उसका इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share