उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पतहापुर गांव में मानसिक तनाव के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पतहापुर गांव निवासी सूरजबली के 35 वर्षीय पुत्र सुंदरलाल ने मानसिक तनाव के चलते जहर खा लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
