उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में मंगलवार की रात रामराज क्राकरी हाउस में शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे दुकान में रखा लगभग पांच लाख रूपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी रामराज की कस्बे में ही क्राकरी शाप है। बताते हैं कि रात लगभग आठ बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया। रात लगभग दस बजे दुकान से आग की लपटे उठने लगीं। आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी दुकानदार को दी। दुकानदार समेत बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर एकत्र हो गए। दुकानदार ने अग्निकाण्ड की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जिस पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। दुकानदार रामराज ने बताया कि दुकान में लगभग पांच लाख रूपए का माल रखा था। जो अग्निकाण्ड में जलकर खाक हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
