उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के सरांय सहजादे गाँव में पांच दिन पूर्व मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सरांय सहजादे गांव निवासी स्व0 रामेश्वर पाण्डेय का 70 वर्षीय पुत्र रघुनाथ प्रसाद पांडेय को विगत छह नवंबर को गांव के ही रवि, राजू, कल्लू, अतुल, पंकज, मोहित सहित अन्य लोगों ने जमीनी विवाद को लेकर मारपीटा था।

जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
