उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के फुलवा मऊ गांव में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव निवासी कल्लू की 26 वर्षीय पत्नी अनीता देवी ने मंगलवार की शाम संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरन्त परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए उसे सरकारी एम्बुलेन्स से अल्लीपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की मां रानी देवी निवासी रक्षपालपुर थाना खखरेरू ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी 2019 में कल्लू के साथ की थी और कुछ वर्षों तक तो ठीक-ठाक रहा। बाद में दामाद हैदराबाद चला गया। जहां उसका एक महिला से अवैध संबंध हो गया। जिससे आए दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। मंगलवार की शाम पति कल्लू, जेठ राजेश, रिंकू, ससुर शिवपूजन एवं जेठानी काजल ने पहले उसकी पुत्री को मारापीटा और बाद में जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share