उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सार्वजनिक मार्ग (NH-2) पर खतरनाक स्टंट करने वाले मोटर साइकिल चालक के विरुद्ध थाना थरियांव पुलिस की तत्काल कार्यवाई मोटर साइकिल सीज कर आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाई नियमानुसार की गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी थरियांव के नेतृत्व में थाना थरियांव पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्यवाई की गई है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक मार्ग (NH-2) पर मोटर साइकिल से तेज गति एवं खतरनाक तरीके से स्टंट किया जाना प्रदर्शित हो रहा था। थाना थरियांव पुलिस द्वारा वीडियो की त्वरित जांच की गई, जिसमें घटना सत्य पाई गई। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि वीडियो में प्रदर्शित मोटर साइकिल संख्या UP-71-BD-9476 (यामाहा MT-15) रंजीत कुमार पुत्र प्रेम शंकर, निवासी विलन्दा कासिमपुर, बीबी हॉल्ट, कासियापुर, थाना थरियांव के नाम पंजीकृत है तथा मोटर साइकिल को स्वयं रंजीत कुमार (उम्र करीब 22 वर्ष) चला रहा था। चालक द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर तेज गति एवं घोर लापरवाही से खतरनाक स्टंट किया जा रहा था, जिससे मार्ग पर आवागमन करने वाले आमजन के जीवन एवं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता था तथा किसी भी समय बड़ी दुर्घटना घटित होने की आशंका थी। थरियांव थानां पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया तथा संबंधित मोटर साइकिल को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया। प्रकरण में थाना थरियांव पर मु0अ0सं0 320/2026, धारा 281, 270 एवं 125 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाई नियमानुसार की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
