उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के बुढ़वा गाँव में मां की डांट से क्षुब्ध युवती ने गांव में ही स्थित कुएं में छलांग लगा दिया। जिसका शव बुधवार की देर शाम कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार बुढ़वा गांव निवासी ऊदल की 18 वर्षीय पुत्री कंचन को मंगलवार की शाम मां ने किसी बात को लेकर डांट-डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने गांव में स्थित कुएं में छलांग लगा दिया। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू किया। गांव के ही कुछ चरवाहे बुधवार की शाम जानवर चराने जा रहे थे, तभी किसी की नजर कुएं में उतरा रहे शव पर पड़ी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्तम के लिए भेज दिया। जबकि पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के पिता ऊदल का कहना है कि मंगलवार को वह पैरा लेने जा रही थी, तभी अचानक कुएं में गिर गई और मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
