उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बरौंहा गांव में गुरूवार की सुबह खेत से घर आ रहा ट्रैक्टर जैसे ही रोड पर चढ़ा तभी बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बरौंहा गांव निवासी रामखेलावन का 60 वर्षीय पुत्र सुरेश गुरूवार की सुबह खेत से काम कर ट्रैक्टर लेकर घर आ रहा था, जब वह रोड पर चढ़ाने लगा इसी बीच बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share