उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर कोराई गाँव के समीप बुधवार की रात सड़क पार करते समय महिला को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। घायल अवस्था मे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोराई गांव निवासी सियाराम की 37 वर्षीय पत्नी मायादेवी रात लगभग नौ बजे सामान लेकर घर वापस आ रही थी, जब वह सड़क पार करने लगी, तभी चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आस-पास के लोग उसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
