उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के पैगंबरपुर मोहल्ले में बंदरों के झुंड से बचने के प्रयास में तीसरी मंजिल से गिरकर आचार्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने रेफर कर दिया तभी रास्ते मे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान 70 वर्षीय पंडित रमाकांत तिवारी के रूप में हुई है। बताया गया कि रमाकांत तिवारी मकान की छत पर रखी पानी की टंकी देखने गए थे। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन्हें दौड़ा लिया। बंदरों से बचने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तीसरी मंजिल से नीचे जा गिरे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। हालांकि, लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
