उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास से गड़रियन का पुरवा गाँव की लिंक रोड पर अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आबुनगर डाक बंगले के पीछे निवासी इसमाइल अहमद का 25 वर्षीय पुत्र तौकीर अहमद बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक बाईपास से गड़रियन का पुरवा गाँव की लिंक रोड पर पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक तौकीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share