उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव की मोड़ के समीप तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के महेश मठेठा गांव निवासी कुमार पासवान का 19 वर्षीय पुत्र संदेश पासवान बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के रारी गांव की मोड़ के समीप पहुंची तभी तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक संदेश पासवान रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घायल अवस्था में उसको हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share