उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अंजुमन सक्का-ए-हरम फतेहपुर के बैनर तले बीबी फातिमा ज़हरा (स.अ.) की शहादत की याद में जनपद में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों अकीदत मंदों ने मोमबत्तियां जलाकर बीबी फातिमा ज़हरा (स.अ.) को पुरसा पेश किया और उनके जीवन, त्याग, सब्र, कुर्बानी तथा इस्लामी शिक्षाओं को याद करते हुए खिराजे अकीदत पेश की। कार्यक्रम में मौलाना हसनैन रज़ा साहब बांदा ने तकरीर करते हुए बीबी फातिमा ज़हरा (स.अ.) की जिंदगी, उनके आदर्शों और उनके साथ हुए ज़ुल्म का जिक्र किया। उन्होंने उनके किरदार, सब्र और इंसाफ के संदेश को याद करते हुए अकीदतमंदों को उनके बताए रास्ते पर चलने की सीख दी। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने शोक और श्रद्धा के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान बीबी फातिमा ज़हरा (स.अ.) के आदर्शों, उनके त्याग और इंसाफ के महत्व पर प्रकाश डाला गया। आयोजकों ने कहा कि यह कैंडल मार्च महज मोमबत्तियां जलाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अकीदत, एकजुटता, शोक और इंसाफ की आवाज बुलंद करने का माध्यम है। इसके जरिए आपसी भाईचारे, मोहब्बत और एकता का संदेश दिया गया। अंत में बीबी फातिमा ज़हरा (स.अ.) की शहादत पर खिराजे अकीदत पेश करते हुए मजलूमों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। इस मौके पर मौलाना दानिश नक़वी साहब, ज़ाकिर-ए-अहलेबैत यावर मेंहदी साहब, मज़ाहिर हुसैन साहब, मुस्तफ़ा हसन साहब, फ़िदा साहब, मेंहदी साहब, फ़रहत साहब, सैफ़ रिज़वी, ज़ैन फतेहपुरी, शीबू सहित सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
