उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर जिले के कटरा अब्दुल गनी निवासी मोहम्मद ओवैस को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव नामित किया गया है। उनका मनोनयन यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा द्वारा जारी पत्र के माध्यम से किया गया। मनोनयन पत्र में प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने उम्मीद जताई कि मोहम्मद ओवैस समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके प्रदेश सचिव बनाए जाने की जानकारी मिलते ही समर्थकों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। मोहम्मद ओवैस ने इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल एवं मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा जताया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
