उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के कुशल निर्देशन में ‘मिशन शक्ति फेज-6.0’ के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन तथा उनकी सहायता एवं संरक्षण हेतु जनपद पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना खागा की मिशन शक्ति टीम ने त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाई करते हुए रास्ता भटकी हुई एक 02 वर्षीय मासूम बच्ची को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द किया गया। कोतवाली क्षेत्र में आज एक जागरूक नागरिक द्वारा लगभग 02 वर्षीय बच्ची को थाना खागा स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर सुरक्षित लाया गया। उन्होंने पुलिस टीम को अवगत कराया कि उक्त बच्ची चौराहे पर लगभग आधे घंटे से अकेली खड़ी थी और अपना रास्ता भटक गई थी। सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए मिशन शक्ति टीम, थाना खागा द्वारा तत्परता दिखाते हुए बच्ची के परिजनों की सघन तलाश प्रारंभ की गई। टीम के अथक प्रयासों से बच्ची की मां का पता लगा लिया गया तथा बच्ची को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले की।पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा किसी भी आपात स्थिति में जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share