उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर अम्बापुर गाँव के समीप स्थित पेट्रोल पम्प के सामने तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वही दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के घघौली गाँव निवासी छत्रपाल का 57 वर्षीय पुत्र सूरज भान और थानां क्षेत्र के बसावनपुर गाँव निवासी स्व. राम लखन सिंह का 31 वर्षीय पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह आज सुबह भोर पहर दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर थरियांव थानां क्षेत्र के बरई खुर्द गाँव जा रहे थे। जब इनकी बाइक थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर अम्बापुर गाँव के समीप स्थित पेट्रोल पम्प के सामने पहुंची। तभी चार पहिया वाहन कानपुर की तरफ से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। बाइक सवार दोनों गंभीर रूप सें घायल हो गए और बाइक थार गाड़ी के निचे फस गई जिसमे सुरज भान की मौके पर मौत हो गई वही ज्ञानेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एम्बुलेंस सें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही मृतक के पुत्र रजनेश कुमार के तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 324/26 धारा 281 125b 106 BNS मे पंजीकृत कर पंचनामे की कार्यवाही कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share