उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में युवा कल्याण विभाग फतेहपुर के तत्वावधान में बुधवार, 18 नवंबर 2026 को महर्षि विद्या मंदिर, फतेहपुर में जिला युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी शशि भूषण शर्मा, जिला प्रशिक्षण अधिकारी सलीम खान एवं महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की स्तुति एवं वंदना से हुई। उत्सव में लोकनृत्य (एकल एवं समूह), लोक गायन (समूह), नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में लोकगीत (समूह) में महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य (समूह) में महर्षि विद्या मंदिर फतेहपुर प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर द्वितीय तथा जयपुरिया स्कूल कुटेपुर तृतीय स्थान पर रहा। नुक्कड़ नाटक में महर्षि विद्या मंदिर फतेहपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में मनु कुमार प्रथम, पूजा द्वितीय एवं अनूप कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कविता लेखन में कृष्णा सिंह ने प्रथम, अर्शिता शुक्ला ने द्वितीय तथा निमिषा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अपर जिलाधिकारी विनय पाठक ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने बच्चों को नशामुक्त युवा एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अमित, अंकित, सर्वेश, आशीष सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्ति की शपथ लेते हुए जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share