उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी कर्मचारी, यातायात शाखा तथा पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मी शामिल रहे। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। एसपी ने टोलीवार ड्रिल का निरीक्षण करते हुए अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परेड को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता में सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा और पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों का निरीक्षण किया तथा अभिलेखों के रख रखाव एवं संबंधित कार्यों को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share