उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास ओवर ब्रिज के समीप रोड पार करते समय बाइक सवार ने अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से अधेड़ रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के मुगलाही मोहल्ला निवासी स्वर्गीय कुंज बिहारी अग्रवाल का 55 वर्षीय पुत्र चंदू अग्रवाल किसी काम से शहर आया था। जब वह लखनऊ बाईपास ओवर ब्रिज के समीप रोड पार करने लगा तभी बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से चंदू रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश सिंह व पायलेट राकेश कुमार ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share