उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गाँव के समीप ट्रेन से गिरकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। जानकारी के अनुसार बदायूं जनपद के थाना हजतीपुर गांव सुकटिया चिल्ली निवासी धनंदर सिंह का 26 वर्षीय पुत्र संतोष सिंह फर्रूखाबाद से कोलकाता का टिकट लेकर जा रहा था। ट्रेन जैसे ही कल्यानपुर थानां क्षेत्र के ममरेजपुर गाँव के समीप पहुंची तभी अचानक चलती ट्रेन से वह गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share