उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हाइवे पर पूर्वी बाईपास के फ्लाईओवर के ऊपर तेज रफ्तार से प्रयागराज से फतेहपुर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार का अगला टायर फट जाने से कार सवार पीडब्ल्यूडी जेई की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार फतेहपुर में तैनात पीडब्ल्यूडी के जेई राहुल सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी प्रयागराज आज दोपहर को अपनी स्विफ्ट कार से प्रयागराज से फतेहपुर जा रहे थे। तभी पूर्वी फ्लाईओवर के ऊपर कार का अगला टायर फट गया, जिससे कार बीच डिवाइडर पार करके गुलाटी खाते हुए लगभग तीस मीटर दूर फतेहपुर से प्रयागराज जाने वाली तरफ किनारे फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई। कार चला रहे जेई उछलकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गए, जिससे उनका सिर फट गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। साथ में बैठा 22 वर्षीय शुभम पुत्र रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को इलाज के लिए हरदो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share