उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पधारा गांव के समीप देवमई रोड की ओर नहर पटरी के किनारे खंदक में शुक्रवार को दिन में करीब 1:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मच्छरदानी में लिपटा देखा गया तो हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया।जब शिनाख्त नहीं हो पाई तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्च्युरी हाउस भेज दिया। जहां 72 घंटे तक डेड बॉडी रखी रहेगी फिर भी शिनाख्त नहीं हो पाएगी तो पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करा कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
