उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित चौडगरा कस्बे में शुक्रवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तुरन्त इलाज के लिए अस्पताल पहुंच वाया। जहां डॉक्टरों ने जाँच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार डुण्डरा गांव निवासी मृतकों की पहचान सत्येंद्र सिंह (34) और मनोज सविता (35) के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share