उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा दिनॉक 13.11.2026 को प्रातः 10 बजे से पंडित सूर्यपाल रमाशंकर राममूरत पान्डेय निष्पक्ष देव विद्या मन्दिर इंटर कालेज, गुरसण्डी, खागा, फतेहपुर में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कृष्णा पासवान राज्यमंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया जिसमें मंत्री द्वारा प्रतिभागी अभ्यर्थियों को इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिये प्रेरित किया गया तथा चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किया गया। कार्यक्रम में हर्ष लालवानी सहायक सेवायोजन अधिकारी एवं विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण पान्डेय द्वारा छात्र, छात्राओ का कॅरियर सम्बन्धी मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम में रोजगार के इच्छुक युवा तथा मीडिया बन्धु उपस्थित रहे। रोजगार मेला में निजी क्षेत्र की 12 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें कुल 453 प्रतिभागी अभ्यर्थियों के सापेक्ष 221 अभ्यर्थी प्रारम्भिक रूप से चयनित / शार्टलिस्ट किये गये। कार्यक्रम का संचालन शशॉक पान्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
