उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारत की जनगणना–2027 के द्वितीय चरण–जनसंख्या गणना के अंतर्गत स्व–गणना (Self Enumeration)को सफलतापूर्वक कराए जाने के संबंध में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्व–गणना का कार्य 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक किया जाना है। स्व–गणना ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाना है। ऑनलाइन पोर्टल https://se.census.gov.in के माध्यम से स्व–गणना का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि जनगणना–2027 एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसकी सटीकता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपनी अपनी कार्ययोजना बनाकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों एवं संपर्क आने वाले अधिक से अधिक नागरिकों का ऑनलाइन पोर्टल कदम से स्व–गणना कराए, के लिए कार्ययोजना तैयार कर स्व–गणना की जाने वाली रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने कहा सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने अधीनस्थों का स्वगणना कराकर प्रमाण पत्र से अवगत कराए एवं सभी चार्ज अधिकारी जिनका प्रशिक्षण शेष रह गया है का जल्द से जल्द पूरा करा ले। उन्होंने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि प्रधान, सभासद, अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, माननीयों से समन्वय बनाते हुए स्व–गणना का कार्य ज्यादा से ज्यादा कराए और प्रचार प्रसार भी कराए। उन्होंने कहा कि जनगणना से संबंधित एक हेल्प डेस्क जनपद स्तर पर बनाया जाय, तथा इसका प्रचार प्रसार विभिन्न माध्यमों से कराया जाय ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्व–गणना कर सके। नगर पंचायतों में कूड़ा ले जाने वाले वाहनों, धार्मिक स्थलों के एड्रेस सिस्टम से प्रचार कराया जाय। ऑनलाइन के माध्यम से स्व–गणना संबंधित विस्तार से जानकारी दी और वीडियो के माध्यम से भी जानकारी साझा की, साथ ही 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक विभिन्न विभागों को निर्धारित विशेष दिवस में स्वगणना का कार्य कराए। (निर्धारित दिवसों की सूची संलग्न है) इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) , अपर जिलाधिकारी न्यायिक, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त एनआरएलएम, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिल सूचना विज्ञान अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
