उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले गाजीपुर थानां क्षेत्र के कस्बे में अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कंचनपुर मोहल्ला निवासी ऊदल का 21 वर्षीय पुत्र दिलीप बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी कस्बे में ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक चालक दिलीप रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स के ईएमटी अमित और पायलेट संकीर्ण के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
