उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के चितौरा गाँव की मोड़ पर मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी रामखेलावन का 24 वर्षीय पुत्र शिवप्रसाद उर्फ मिथुन अपनी बहन का इलाज करवाने के लिए मेडिकल कालेज आया था, बताते हैं कि वापस लौटते समय उसकी बहन अपने पति की बाइक पर बैठी थी जबकि शिवप्रसाद दूसरी बाइक पर सवार था। जैसे ही चितौरा मोड़ एनएच-2 पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे शिवप्रसाद की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
