उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आनंदेश्वर मंदिर के पास स्थित कब्रिस्तान में बुधवार को अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय पुलिस टीम व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के छेऊका गांव निवासी बासदेव गुप्ता (60) पुत्र जयलाल गुप्ता के रूप में हुई है। पड़ोसियों के मुताबिक वह सुबह करीब छह बजे तक घर पर थे। बताया जा रहा है कि परिवार में घरेलू कलह भी होती रहती थी। परिजनों के अनुसार उनका पुत्र कुलदीप गुप्ता अपनी बड़ी बहन के यहां बिंदकी गया हुआ है, जबकि पत्नी शांति देवी गुप्ता अपने मायके टेनी, खागा गई हुई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share