उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में धन धन श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा फतेहपुर की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी हरिहरगंज, चुना गली एवं नपी हाता होते हुए शबद-कीर्तन के साथ वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची। गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश उत्सव 24 नवंबर को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा फतेहपुर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्रभात फेरी का आयोजन गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी की अगुवाई में किया गया।

इस अवसर पर जतिंदर पाल सिंह, मंजीत सिंह, चरनजीत सिंह, ज्ञानी प्रीतम सिंह, परमजीत सिंह, परविंदर सिंह, नरिंदर सिंह, वरिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, अनमोल सिंह, जसवीर सिंह, हरमिंदर सिंह, हरजीत कौर, हरविंदर कौर, मंजीत कौर, ईशर कौर, सतबीर कौर, जसपाल कौर, खुशी, हरमीत कौर, प्रभजीत कौर, वरिंदर कौर एवं वीर सिंह सहित संगत उपस्थित रही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share