उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के पौली गढ़वा गाँव के समीप स्थित खेतों में काम करते समय किसान को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पौली गढ़वा गांव निवासी स्व0 अमरलाल पटेल का 52 वर्षीय पुत्र राधेमोहन लाल पटेल खेतों में काम कर रहा था तभी सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
