उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में निर्वाचक नामावलियों के शुद्धिकरण एवं सत्यापन कार्य को पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रोस्टर के अनुसार ग्रामसभा मोहन अलीपुर में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधान, बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, आशा बहू, रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं संबंधित कार्मिकों के समक्ष पंचायत निर्वाचक नामावली तथा वर्तमान विधानसभा निर्वाचक नामावली को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया गया। दोनों निर्वाचक नामावलियों का आपसी मिलान एवं सत्यापन पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, सत्यापन के दौरान छूटे हुए एवं पात्र पाए गए मतदाताओं को चिह्नित कर उनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु अधिकाधिक फॉर्म-6 भरवाने के निर्देश दिए गए। बैठक में की गई कार्यवाही का कार्यवृत्त भी सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए, ताकि संपूर्ण प्रक्रिया का अभिलेखीकरण सुनिश्चित हो सके। प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे तथा निर्वाचक नामावलियों का शुद्धिकरण कार्य पारदर्शिता एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप पूर्ण किया जाए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share