उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के ग्राम नगरूवा मोड़ के समीप मंगलवार की देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए मंझनपुर के लिए रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार थाने के भोला गांव निवासी सूरजपाल प्रजापति का 20 वर्षीय पुत्र दिनेश अपने साथी दीपक पुत्र शिवमंगल 20 वर्ष एवं तेजबली के 19 वर्षीय पुत्र विक्रम के साथ कौशांबी जनपद बाजार करने गए थे। रात लगभग आठ बजे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर वापस आ रहे थे। जैसे ही यह लोग नगरूवा मोड़ के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे दिनेश की घटनास्थल मौत हो गई। उसके साथ विक्रम व दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए धाता सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दोनों को मंझनपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share