उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के जसराजपुर गाँव में मानसिक तनाव के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार जसराजपुर गांव निवासी जागेश्वर का 29 वर्षीय पुत्र रामेश्वर ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई तुरन्त परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share