उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के मलांव गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। जानकारी के अनुसार मलांव निवासी नरेंद्र कुमार (38) पुत्र स्व. रामभवन ने घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
