उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के चौकी चौराहा और धुमनकुवां के बीच स्थित पुरानी मील के पास मंगलवार को तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने मोटर साइकिल में जोरदार की टक्कर मार दिया। जिसके चलते बाइक पर सवार 22 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि घटना के बाद चालक डंफर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।जानकारी के मुताबिक बता दें कि सुल्तानपुर घोष गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय मुराली पाल की शादी करीब दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के मलकनपुर मजरे ऐरायां सादात गांव निवासी प्रेमपाल की 22 वर्षीय पुत्री पूनम देवी के साथ हुई थी। बीते गुरुवार को पूनम देवी अपने मायके शादी समारोह में शामिल होने गई थी। मंगलवार को उसका भाई संतोष कुमार मोटर साइकिल से अपनी बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही दोनों चौकी चौराहा और धुमनकुवां के बीच स्थित पुरानी मील के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ओवर लोड डंपर संख्या UP78HN7545 अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल में जोरदार की टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूनम देवी उम्र करीब 22 वर्ष की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका भाई संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुँचे राहगीरों ने किसी तरह डंपर को रोक लिया। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक डंफर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। आनन फानन में परिजन व ग्रामीण घटना स्थल पर पहुँचे। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने डंपर को हिरासत में लेकर मृतका के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share