उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम के अनुसार फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा किया गया। जिसमें जिला स्तरीय नोडल अधिकारी लालचंद गौतम एवं हसवा सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डा.अनुपम सिंह द्वारा किया गया। ब्लॉक में 194 टीम गठन किया गया है। जिसमें दो कर्मचारी वर्कर लगे हुए हैं। और आशा, आंगनवाड़ी और स्वयं सेवी कार्य करने हेतु लगाए गए है। जिसमें 33 सुपरवाइजर, आर आर टीम (RRT) चार व मोबाइल टीम दो बने है। अभियान 19 नवम्बर 2026 से 7 दिसंबर 2026 तक आशा घर घर जाकर लोगों को दवा खिलाई जायेगी। जिसमें तीन प्रकार की दवा है। एलबेंडाजोल, डी ई सी, इवरमेटिन टेबलेट लंबाई और उम्र के अनुसार खिलाई जाएगी। जिसमें मंगलवार को एकारी, रमवां और टीसी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत आने वाले टीमों को भी चेक किया गया। साथ ही साथ स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी कर्मचारी अधिकारी आशा, एएनएम, सीएचओ, संगिनी आदि का स्व जनगरना का सभी कराया गया है। सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डा अनुपम सिंह ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गाँव- गाँव में कर्मचारी घर घर जायेगें। सभी लोगों को फाइलेरिया की दवा अनिवार्य रूप से खिलाना है। अगर कोई भी व्यक्ति दवा खाने से छूटा तो अभियान टूट जायेगा। इस जनता से अपील है कि घर घर आ रहें स्वास्थ्य कर्मचारी से फाइलेरिया की दवा अवश्य ले। इस दवा के सेवन से परिवार में किसी व्यक्ति को फाइलेरिया की बीमारी नहीं हो सकती है। इस लिए दवा खाना भी हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस मौके उपस्थिति कर्मचारी अनिल मौर्या, वीर बहादुर, जावेद आलम,कैलाश नाथ, हेमचन्द्र चौधरी, निरूपमा पाल, प्रतीक्षा शुक्ला, वंदना सिंह, आदि कर्मचारी उपस्थिति रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
