उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के नेवरी जलालपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के देवरी बुजुर्ग गांव निवासी शिववरदानी (33) पुत्र शिवकुमार बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान जहानाबाद के नेवरी जलालपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल युवक को तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share