उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थानां क्षेत्र के बधइयापुर गाँव के समीप स्थित रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त के मुंगौर जिले के वासुदेवपुर थानां क्षेत्र के चौखड़ी गाँव निवासी विनोद साहनी का 31 वर्षीय पुत्र नीरज साहनी हरियाना में 11 वर्षों से नौकरी करता था।

वह ट्रेन पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जब ट्रेन मलवा थानां क्षेत्र के बधइयापुर गाँव के समीप पहुंची तभी चलती ट्रेन से गिर कर उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
